पांडेयपुर से शुरू हुई पहल,कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच पर बल





वाराणसी हाल ही में हुए इंस्टीट्यूट अग्निकांड के बाद वाराणसी शहर के कोचिंग सेंटरों,इंस्टीट्यूट और अन्य शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी,आपातकालीन निकास,पार्किंग व्यवस्था,अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

इसी क्रम में पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने क्षेत्र स्थित आकाश इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया।इस दौरान फायर सेफ्टी अलार्म,अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।साथ ही संस्थान प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर ऐसे निरीक्षण अभियान चलाए जाने से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।


संवाददाता शुभाष शाश्तृ

Post a Comment

Previous Post Next Post