पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। 26 वर्षीय विकास उर्फ लाला का शव बुधवार सुबह 10 बजे घर से 500 मीटर दूर तालाब के पास मिला। बड़े भाई राजेंद्र की शादी के तीसरे दिन यह घटना सामने आई है।
सूचना मिलने पर खरगूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
परिजनों ने बताया कि 21 जून को विकास के बड़े भाई राजेंद्र की शादी थी। मंगलवार रात बहूभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। विवाद के बाद विकास मंगलवार रात करीब 12 बजे घर से निकल गया था। परिजनों ने सोचा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन वह नहीं आया। बुधवार सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला।
विकास उर्फ लाला राजगीर मिस्त्री का काम करता था। बड़े भाई की शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। खरगूपुर थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम से जांच कराई।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों से पूछताछ जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post