मध्यप्रदेश रीवा हैरत अंगेज सन सनी खेज खुलासा
साहिल खान ने पहचान छिपाकर पिरिंस बनकर गोल्डी साकेत से दोस्ती और फिर शादी की और तडपा -तडपा कर मार डाला
"साहिल मेरे कपड़े उतार देता। फिर मुझे नंगा कर मारता। उसे मेरी चीखें सुनकर सुकून मिलता है..." रीवा में रहने वाली गोल्डी साकेत अपनी मां से फोन पर यह बातें बताती थी। यह याद करते हुए उसकी मां बेबी साकेत की आंखें भर आती हैं।
उनके मुताबिक, बेटी छिप-छिपकर फोन करती थी और अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी देती थी, लेकिन एक दिन अचानक उसका संपर्क टूट गया। बाद में परिवार को पता चला कि गोल्डी अब इस दुनिया में नहीं रही। मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।
साहिल ने अपना गलत नाम बताकर गोल्डी साकेत से मंदिर में शादी की नाम बदलकर दोस्ती की, शादी के बाद सामने आया सच
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव में रहने वाले तीरथ साकेत की 20 वर्षीय बेटी गोल्डी साकेत हैदराबाद की एक बिस्किट फैक्ट्री में काम करती थी। हैदराबाद में ही प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी साहिल उर्फ प्रिंस भी एक टेलरिंग शॉप में नौकरी करता था।
मां बेबी के मुताबिक, तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। साहिल ने अपना नाम प्रिंस बताया था। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। करीब छह महीने पहले दोनों ने हैदराबाद के एक मंदिर में शादी कर ली।
बाद में गोल्डी को पता चला कि प्रिंस का असली नाम *साहिल खान* है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन साहिल ने उसे मना लिया और फिर मस्जिद में निकाह कर लिया। बेबी देवी का आरोप है कि साहिल के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे और गोल्डी को लगातार ताने दे रहा था।
Post a Comment