पांच दिन में चोरी का खुलासा, दो नाबालिग दबोचे; 10 लाख के जेवर बरामद




शाहजहाँपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने सिऊरा गांव में हुई लाखों की चोरी की घटना का पांच दिन में खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को पकड़ लिया,#पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए शत-प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नकदी बरामद कर ली है,#बरामद माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है,#गौरतलब है कि 15-16 अप्रैल की मध्यरात्रि को विजरात सिंह के मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने जीने का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था,#बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए थे,पीड़ित ने 18 अप्रैल को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,#मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात क्षेत्र के ही दो नाबालिगों ने की है,#साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों को उस समय पकड़ लिया,जब वे अपने हिस्से के आभूषण बेचने के लिए निकल रहे थे,#तलाशी में उनके पास से जेवर और कुछ नकदी बरामद हुई,#पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी के बाद जेवर और नकदी आपस में बांट ली थी,एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वे पकड़े जाने के डर से शहर छोड़ने की फिराक में थे,#थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि दोनों नाबालिगों को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है,पुलिस ने घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है....!!

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post