पीएम दौरे से पहले वाराणसी की सुरक्षा पर सवाल




वाराणसी वीआईपी अलर्ट में भी बेखौफ अपराधी: पीएम दौरे से पहले वाराणसी की सुरक्षा पर सवाल Narendra Modi के प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले सख्त सुरक्षा दावों के बीच मडुवाडीह इलाके में छिनैती की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 मडौली चौराहे के पास ट्यूशन से लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने करीब ₹20,000 का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


ब्यूरो रिपोर्ट एम एस जाबिर

Post a Comment

Previous Post Next Post