महोबा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर एक बेहद शर्मनाक विवाद सामने आया है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि जिला उपाध्यक्ष बनाने के बदले जिलाध्यक्ष ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला नेत्री ने यह सनसनीखेज आरोप फेसबुक लाइव के जरिए किया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ भाजपा नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी की ही महिला नेत्री का वीडियो वायरल होने और संगीन आरोपों से पार्टी के भीतर खलबली मची हुई है। मामला महोबा जिले का है,
महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हाल ही में जिले की नई टीम का गठन हुआ था। जब उन्होंने उच्च पद (जिला उपाध्यक्ष) के लिए जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा से बात की तो उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। महिला नेत्री के अनुसार, जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा, "यदि मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूं, तो आप मुझे बदले में क्या देंगी?" महिला ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला दिया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने कथित तौर पर कहा कि "इशारों को समझिये, आपके पास देने को बहुत कुछ है। एक बार मेरे साथ हमबिस्तर होना पड़ेगा, फिर आपको मेरे साथ लखनऊ और दिल्ली चलना होगा और किसी को शक भी नहीं होगा,
महिला नेत्री का आरोप केवल जिलाध्यक्ष तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी उनसे कहा कि "भाभी, जिलाध्यक्ष जी की बात मान जाओ, वो शायद आपको जिला महामंत्री बनवा दें।" इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य महामंत्री जयपाल पर रात के समय फोन करके जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने यह भी बताया कि उनके पति को फर्जी दुष्कर्म केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई,
इन गंभीर आरोपों पर सफाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बढ़ती राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए एक गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, आरोपी जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।
वायरल खबर शोसल मिडिया पर
Post a Comment