गुलदस्ता लेकर फोटो खिंचाने वालों की एंट्री बंद नए कप्तान का अलग अंदाज



संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर में नए पुलिस कप्तान सौरभ दीक्षित  के आते ही एक नई चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि गुलदस्ता लेकर फोटो खिंचाने, रील बनाने और सोशल मीडिया पर “नए कप्तान के साथ मुलाकात” लिखने वालों की अब ज्यादा दाल नहीं गल रही है।
कहा जा रहा है कि साहब ने साफ संकेत दे दिए हैं कि काम की बात लेकर आइए, गुलदस्ता और फोटोग्राफी बाद में कर लीजिए। अब तक कई लोग गुलदस्ता लेकर पहुंचे, लेकिन फोटोबाजी और रील वाली एंट्री पर जैसे “नो एंट्री” का बोर्ड लग गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post