युवा कांग्रेस नेता अदनान परैक का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया, सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ मिला आशीर्वाद।

मुंबई के वार्ड नंबर 224 की नगरसेविका रुखसाना परैक के सुपुत्र एवं युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता अदनान परैक का जन्मदिन बड़े उत्साह, सादगी और सामाजिक भावना के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन्मदिन के अवसर पर अदनान परैक को शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूलों के गुलदस्ते और मिठाइयों के साथ उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों के आशीर्वाद और समाज के लिए सेवा करने के संकल्प के साथ हुई। अदनान परैक ने अपने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी।
इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post