संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ जनपद के सरकारी अस्पतालों के सामने गुमतीयों और टीनशेड में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को प्रशासनिक टीमों ने जहानागंज, अतरौलिया और मेंहनगर में संयुक्त रूप से छापा मारा कार्र वाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाएं बरामद की गईं इस दौरान दवा विक्रेताओं में अफरातफरी रही।
मेंहनगर नोडल एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार एसडीएम प्रशांत कुमार और सीओ भूपेश पांडे के नेतृत्व वाली टीम ने कस्बे के सात मेडिकल स्टोरों की सघन जांच की जांच में दवाओं के स्टॉक मूल्य और मानक में भारी खामियां पाई गईं दो दुकानों पर एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर एक मेडिकल हॉल को सील कर दिया गया जबकि एक अन्य पर ताला जड़ दिया गया एक संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है वहीं पर
जहानागंज कोल्हूखोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सुबह 9 बजे एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार और ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने छापा मारा टीम की भनक लगते ही कई संचालक अपनी दुकानें छोड़कर भग गए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि गुमतीयों में चल रहे स्टोर से संदिग्ध गुणवत्ता की लगभग 20 तरह की दवाएं कीमत करीब 8,000 रुपये जब्त की गई हैं इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
अतरौलिया क्षेत्र में अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय के सामने सुबह करीब नौ बजे टीम ने छापेमारी की उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर अभयराज पांडे के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय और अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जांच के दौरान अस्पताल से करीब 50 मीटर की दूरी पर तीन गुमतीयों में मेडिकल स्टोर संचालित होते मिले जहां बिना लाइसेंस दवाएं बेची जा रही थीं टीम ने कार्रवाई करते हुए दवाओं को कब्जे में लेकर तीनों मेडिकल स्टोर सील कर दिए। छापेमारी की भनक लगते ही आसपास के कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी के दौरान फरार हुए दुकानदारों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment