मुंबई के माटुंगा ईस्ट में रुईया कॉलेज के पास एक 24 वर्षीय युवती पिछले तीन दिनों से एक ही कपड़ों में घूमती दिख रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह काफी परेशान और डिप्रेशन में थी। उसके पास मोबाइल भी नहीं था और हालत खराब थी।
रिपोर्टर सुधाकर एडविन नाडर को जब यह जानकारी मिली तो वे कंट्रोल रूम को फोन करने वाले ही थे कि तभी माटुंगा डिवीजन की ACP श्रीमती माधुरी यादव/पाटील पुलिस वैन से वहां से गुजर रही थीं। रिपोर्टर ने वैन रुकवाकर पूरी बात बताई।
ACP मैडम ने तुरंत युवती से पूछताछ की। पता चला कि युवती असम की रहने वाली है और मानसिक तनाव में थी। ACP ने मोबाइल से युवती की उसके परिवार से बात भी करवाई। इसके बाद निर्भया टीम को बुलाकर युवती को उनके हवाले किया गया। अब उसे जरूरी मदद दिलाने और परिवार से मिलाने की प्रक्रिया चल रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment