चितारा गांव पहुंचा RUC का प्रतिनिधिमंडल, परिवार को कानूनी मदद का भरोसा





संवाददाता मोहम्मद यासिर सरायमीर 

आजमगढ़  दीदारगंज थाना के चितारा गांव में पिछले दिनों नबील नामक बच्चे को एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल (RUC) का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नबील के परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली और गांव के लोगों से भी बातचीत की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में पार्टी की ओर से नियमानुसार आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और मामले की कानूनी प्रक्रिया में सहायता की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में RUC के जिलाध्यक्ष हाजी मोतीउल्लाह, राष्ट्रीय सचिव मो. नसीम, जिला उपाध्यक्ष मास्टर तारिक, प्रदेश सचिव सुहेल अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अबुल जैश, जिला मीडिया प्रभारी शाहबाज अहमद और हाफिज मोअज्जम शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post