शाहजहांपुर, जनपद के पुवायां थाने पर तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह का शव उनके कमरे के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला है घटना शनिवार सुबह की है जब राजेश सिंह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और बार-बार कॉल करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ तो स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो उनका शव बाथरूम में जमीन पर पड़ा था पुलिस कर्मियों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई आई है हालांकि एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया कि उनका शव उनके सरकारी आवास के अंदर बाथरूम में मिला है मौत का असली कारण जानने के लिए पीएम कराया जा रहा है और क्राइम इंस्पेक्टर के परिजनों को सूचना दे दी गई है
45 वर्षीय क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह उन्नाव जिले के थाना बारा सगवतपुर क्षेत्र के गांव हिस्थामपुर के रहने वाले थे और उन्होंने 1997 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी 29 अगस्त 2025 को उन्हें पुवायां थाने का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया था इससे पहले वह थाना रोजा में चौकी इंचार्ज रहे और इससे पहले जैतीपुर में थाना इंचार्ज और निगोही थाना में भी सेवाएं दे चुके थे उनकी अचानक मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई उनकी सादगी को याद कर रहा है
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment