बकरा ईद पर राजनीति गरमाई, MLA अमीन पटेल का नितेश राणे पर तीखा हमला





मुंबई: आगामी बकरा ईद को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। दक्षिण मुंबई के इमामबाड़ा क्षेत्र से विधायक अमीन पटेल  ने बकरा ईद के दौरान कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अमीन पटेल ने कहा कि बकरा ईद के मद्देनज़र उनकी चीफ़ सेक्रेटरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और महाराष्ट्र के विभिन्न प्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नागरिक सीधे संबंधित इलाके के वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक को सूचित करें।
उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा, "हम हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं। किसी को डरने या घबराने की ज़रूरत नहीं है।"
इस दौरान अमीन पटेल ने बीजेपी नेता Nitesh Rane पर भी तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "नितेश राणे ख्वाब की दुनिया में जी रहे हैं। बयान देने से पहले उन्हें अपने पिता से थोड़ा ज्ञान ले लेना चाहिए।"
अमीन पटेल ने आगे कहा कि वह नितेश राणे के बयानों को कोई अहमियत नहीं देते और समाज में शांति बनाए रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच मुंबई पुलिस और प्रशासन बकरा ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार बैठकें और निगरानी कर रहा है।

संवाददाता: जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post