मुंबई: मानखुर्द के महात्मा फुले नगर-2 इलाके में रहने वाले नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 10 इंच व्यास की नई जलवाहिनी बिछाने के कार्य का शुभारंभबुधवार, 27 मई को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
इस विकास कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वर्षों से स्वच्छ और नियमित पानी सप्लाई की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी होती दिखाई दे रही है।
इस परियोजना को लेकर विधायक सना मलिक शेख के प्रयासों की भी इलाके में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस काम के पूरा होने से हजारों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।
मानखुर्द क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिससे नागरिकों में उम्मीद और भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment