मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्कर इस्मत उर्फ फाज़ल खान (49) को PIT-NDPS एक्ट के तहत एक साल के लिए पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस उप आयुक्त, एंटी नारकोटिक्स सेल, अपराध शाखा मुंबई के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी इस्मत फाज़ल खान लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और उसके खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई बार कार्रवाई होने के बावजूद वह लगातार ड्रग्स कारोबार में शामिल रहा।
एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा तैयार प्रस्ताव को महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग ने मंजूरी दी, जिसके बाद आरोपी को PIT-NDPS एक्ट 1988 के अंतर्गत हिरासत में लेकर 27 मई 2026 को येरवडा मध्यवर्ती कारागृह, पुणे भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा PIT-NDPS एक्ट के तहत की गई यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment