एक ही दिन में दो भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की दर्दनाक मौत से दहला जिला





शाहजहांपुर। जिले में एक ही दिन में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इन हादसों में कुल सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पहला हादसा बेहद हृदयविदारक रहा, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं दूसरा हादसा खुटार क्षेत्र में हुआ, जहां एक कार और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों हादसों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

इन दर्दनाक घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post