मुंबई:पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब पुलिस हवालदार संदीप जाधव को उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए पुलिस महानिदेशक (DG) का प्रतिष्ठित "DG इंसिग्निया” सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा लंबे समय से निभाई जा रही जिम्मेदारियों और समाज के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है।
संदीप जाधव ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके इसी समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के चलते उन्हें इस उच्च सम्मान से नवाजा गया।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जाधव जैसे कर्मठ अधिकारी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं। उनका यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला है।
इस अवसर पर साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूलों के साथ शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment