कोलाबा में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 24 लाख की हशीश के साथ तस्कर गिरफ्तार




मुंबई:कोलाबा पुलिस ने अपने एंटी-ड्रग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से करीब 24 लाख रुपये की 480 ग्राम हशीश बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति 'काला चोला' इलाके में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बेचने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लॉयन गेट के पास जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियों के चलते 49 वर्षीय आरोपी अकलेश रामचंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 480 ग्राम हशीश (कीमत 24 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई। कुल जब्ती की कीमत लगभग 24 लाख 75 हजार 500 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश जाधव, अविनाश मोरे समेत पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post