मुंबईः बांद्रा ईस्ट स्थित कल्पतरु स्पार्कल इलाके में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में खेरवाड़ी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महज 60 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2021 को दोपहर करीब 2:20 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक महिला, अभिनव कुमार, को एक तरफ ले जाकर उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 3(5) तथा एम.पी.सी.ए. की धारा 37 (1) (A), 135 के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का प्रीतिकुमारी नामक युवती से प्रेम संबंध था, जबकि युवती के परिवार ने उसकी शादी नीरज कुमार नाम के युवक से तय कर दी थी। प्रीतिकुमारी इस शादी के लिए तैयार नहीं थी, जिससे नाराज होकर नीरज कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।तकनीकी जांच और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई से भागकर कई ट्रेनों के जरिए कोलकाता पहुंचा और वहां से दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस की सतर्कता के चलते उसे नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से पहले ही CISF और एयरपोर्ट स्टाफ की मदद से हिरासत में ले लिया गया।
इसके बाद आरोपी नीरज कुमार बिलास चौधरी (उम्र 31 वर्ष) को संबंधित एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।
खेरवाड़ी पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने एक गंभीर अपराध के आरोपी को कम समय में पकड़कर न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment