आजमगढ़ :लालगंज सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में नूरजहाँ चिल्ड्रेन स्कूल, दौनां जेहतमंदपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया गौतम ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं आदर्श विश्वकर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रहीमा बानो ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई, जबकि अमनार खान ने 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल 28 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 57 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आंकड़े विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद हाजी इसरार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का मुख्य आधार बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर शिक्षा प्रदान करने और उत्कृष्ट परिणाम देने की प्रतिबद्धता जताई।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है, बल्कि विद्यालय की साख को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment