नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 40 लाउडस्पीकर हटाए




शाहजहांपुर। जिले में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तय मानकों का उल्लंघन कर लगाए गए लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

अभियान के तहत कुल 239 धार्मिक स्थलों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 40 स्थानों पर नियमों से अधिक या अनुचित तरीके से लगाए गए लाउडस्पीकर पाए गए, जिन्हें पुलिस ने संबंधित प्रबंधकों के सहयोग से तुरंत हटवा दिया।

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने लोगों को ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी और भविष्य में निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post