शाहजहाँपुर: जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने सराहनीय पहल की। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने शिकायतकर्ताओं के घर-घर पहुंचकर समस्याओं को सुना और उनका मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान कुल 20 जनशिकायतों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में आपसी विवाद को समझाइश के जरिए सुलझाया गया, जबकि अन्य शिकायतों में आवश्यक कार्रवाई कर राहत दिलाई गई। पुलिस की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ा है और लोगों ने राहत महसूस की है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाया जा सके।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment