रे रोड स्टेशन के पास पुलिस वैन से 25 फीट दूर ड्रग्स माफिया का खुला खेल, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल।





मुंबई:आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर ड्रग्स कारोबार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका चौंकाने वाला उदाहरण रे रोड ईस्ट रेलवे स्टेशन के पास सामने आया है। पोर्ट ट्रस्ट रोड स्थित दारुखाना जंक्शन के नजदीक बने नए ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिंग ब्रिज के आसपास कथित तौर पर ड्रग्स की खुलेआम बिक्री हो रही है-और हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस वैन से महज 25 फीट की दूरी पर हो रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध नेटवर्क का मुख्य सरगना यासिन उर्फ बांग्लादेशी बताया जा रहा है, जो पहले भी ड्रग्स कारोबार में सक्रिय रहा है। साल 2024 में माटुंगा के सिव्स स्कूल के पास 4 रास्ता इलाके में उसके नेटवर्क पर कार्रवाई हुई थी। उस दौरान माटुंगा पुलिस ने उसके एक पेडलर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था और बीएमसी की मदद से अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाया गया था।
हालांकि, उस कार्रवाई के बाद भी यासिन ने अपने नेटवर्क को खत्म नहीं किया, बल्कि उसे और संगठित कर लिया। सूत्र बताते हैं कि उसका एक कमरा एंटॉप हिल के बंगालीपुरा इलाके में है, जबकि उसने अब अपने ड्रग्स कारोबार को विस्तार देते हुए टिटवाला में दो कमरे और एक गोदाम किराए पर लिया है, जहां से सप्लाई चेन संचालित की जा रही है।
हैं कि उसका एक कमरा एंटॉप हिल के बंगालीपुरा इलाके में है, जबकि उसने अब अपने ड्रग्स कारोबार को विस्तार देते हुए टिटवाला में दो कमरे और एक गोदाम किराए पर लिया है, जहां से सप्लाई चेन संचालित की जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह का खुला खेल कैसे चल रहा है? क्या यह केवल लापरवाही है या फिर किसी बड़े संरक्षण का संकेत?
स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पुलिस वैन के इतने करीब ड्रग्स की बिक्री हो सकती है, तो आम इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने मुंबई पुलिस और संबंधित एजेंसियों से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में संबंधित पुलिस स्टेशन और एंटी-नारकोटिक्स सेल किस तरह की कार्रवाई करती है औ क्या इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो पाता है या नहीं। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post