शाहजहांपुर से गाजियाबाद व सीतापुर के लिए रेल का सफर और आसान होगा। इस रूट पर रेलवे तीसरी और चौथी लाइन भी बिछाएगा। इसके साथ ही यहां एक नया रेलवे स्टेशन भी बनेगा। शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इसके लिए मंजूरी दे दी। अब रेलवे की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले में बनेगा एक और नया रेलवे स्टेशन, आसान होगा सफर
गाजियाबाद से सीतापुर तक 403 किलोमीटर का रेलवे रूट है। गाजियाबाद से सीतापुर के बीच अभी दोहरी लाइन है, लेकिन अब इस पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन शाहजहांपुर समेत कई जिलों से होकर गुजरेगी। इससे ट्रेनों के यातायात का दबाव कम होगा। इससे लोग समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर 14,926 करोड़ रुपये खर्च होंगे
इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर 14,926 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन नई रेल लाइन से कोयला, चीनी, खाद, नमक आदि की ढुलाई भी बेहतर होगी। इन दो नई रेल लाइन से गाजियाबाद हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिले जुड़ेंगे। यह परियोजना चार साल में पूरी होगी। इन जिलों में नए रेलवे स्टेशन का भी निर्माण होगा।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment