आजमगढ़ लालगंज 14 अप्रैल को बाबा साहेब जयंती के मौके पर लालगंज के एसडीएम राजकुमार बैठा के भीम आर्मी के जुलूस में शामिल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है गले में भीम आर्मी का पटका पहनकर जुलूस में शामिल हुए एसडीएम का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
इस घटना के विरोध में सोमवार को दी बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कृत्य की कड़ी निंदा की साथ ही उनके स्थानांतरण की मांग करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
Post a Comment