संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
जौनपुर-मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर “स्वच्छता एवं दीपोत्सव अभियान–2026” के तहत मोहल्ला नन्दलालपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मछलीशहर के पूर्व सांसद बी.पी. सरोज ने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक साफ- सफाई अभियान चलाया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अपने संबोधन में पूर्व सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है।उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए,वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में पूरे क्षेत्र में दीप जलाकर अम्बेडकर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आर.बी. चौहान,पप्पू सिद्दीकी, भाजपा नेता संतोष जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान मंत्री मनोज जायसवाल, सभासद गौतम दीपू,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment