खुटार से निकली युवती लखनऊ से गायब




लखनऊ खुटार शाहजहांपुर से आ रही एक महिला लखनऊ में रास्ते में लापता हो गई। आखिरी बार उसने पति को फोन कर बताया था कि वह चारबाग से पीजीआई के लिए ऑटो में बैठ चुकी है। इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है।
लखनऊ के श्री कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी अर्पित कन्नौजिया ने हुसैनगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी लवली 8 अप्रैल को खुटार (शाहजहांपुर) से लखनऊ स्थित उनके घर श्री कृष्णा विहार कॉलोनी आ रही थी। दोपहर करीब 1:20 बजे उसने फोन पर बताया कि वह चारबाग से पीजीआई के लिए ऑटो में बैठ गई है।परिजनों के मुताबिक, महिला को पहले डालीगंज में उतारा गया था। वहां से वह चारबाग पहुंची और फिर पीजीआई जाने के लिए दूसरा ऑटो लिया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। काफी देर तक महिला के घर नहीं पहुंचने और फोन बंद मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद पति ने हुसैनगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।



अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post