संवाददाता अंकित कुमार शर्मा
गोंडा: जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां चलती बस से कूदने के कारण एक महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार तरबगंज क्षेत्र के रहने वाले जीवनलाल अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ दिल्ली से गोंडा प्राइवेट बस से लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि सफर के दौरान अचानक अंजू देवी ने चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उस समय उनके पति जीवनलाल बस में सो रहे थे और उन्हें घटना की तुरंत जानकारी नहीं हो सकी।
घटना होते ही बस चालक ने तुरंत बस रोक दी और घायल महिला को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
Post a Comment