संवाददाता अजय सिंह
जलालाबाद नगर के मोहल्ला नौसारा, बरेली रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय के सामने उपभोक्ताओं ने गैस न मिलने और बुकिंग न होने को लेकर हंगामा किया। उन्होंने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया, जिसके बाद एजेंसी कर्मचारियों ने कार्यालय के शटर बंद कर दिए।
उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें पिछले तीन-चार दिनों से गैस नहीं मिल रही है और वे लगातार इंडियन गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि उनकी पुरानी बुकिंग होने के बावजूद उन्हें गैस नहीं दी जा रही है।
लगभग चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने सड़क जाम करने का #प्रयास किया और सड़क पर सिलेंडर रखकर एक तरफा यातायात बाधित कर दिया।
सूचना मिलते ही जलालाबाद कोतवाली पुलिस के थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तोमर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित किया और #लगभग एक घंटे तक समझाने के बाद उपभोक्ता अपने-अपने घरों को लौट गए।
पुलिस ने एजेंसी कर्मचारियों से बात कर जानकारी ली और उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए दो नंबर जारी किए। जिस पर कॉल करके गैस बुक की जा सकती है। गैस बुक होने के बाद मोबाइल पर ओटीपी के साथ एक मैसेज आएगा, जिसे एजेंसी #कार्यालय में दिखाने पर उपभोक्ता को तुरंत गैस मिल जाएगी।
अंश मॉडर्न इंडियन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर इंजीनियर अनुज गुप्ता ने बताया कि इंडियन ऑयल का सर्वर डाउन हो गया है। इस वजह से देश भर की इंडियन गैस #एजेंसियों को दिक्कत आ रही है और उनकी साइट नहीं खुल पा रही है, जिससे गैस वितरण में परेशानी हो रही है।
गुप्ता ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा और उपभोक्ताओं को गैस सुचारू रूप से मिलने लगेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है और भारी मात्रा में गैस उपलब्ध है।
Post a Comment