बालाजी का जागरण देखने आई युवती गायब




संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर खुटार क्षेत्र के गांव रुजहा कलां  में रहने वाले वीरपाल कश्यप की 21 वर्षीय बेटी सीमा मंगलवार शाम को खुटार में 10 मार्च को हुए बाला जी के जागरण को देखने के लिए गई थी। वही से गायब हो गई। परिजनों ने उसे इधर उधर तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बात परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीमा की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post