एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 353.990 किग्रा अवैध गांजा कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार




आजमगढ़ थाना  गम्भीरपुर दिनांक – 12.03.2026 एसटीएफ व गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी कंटेनर से 354 किग्रा गांजा (कीमत लगभग 01 करोड़ 20 लाख) बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसटीएफ लखनऊ टीम एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 353.990 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग 01 करोड़ 20 लाख) के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक बरामद किया गया।

दिनांक 12.03.2026 को एसटीएफ लखनऊ की टीम एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि,

  छत्तीसगढ़ प्रांत से मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP-79 AT-9418 में भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर आजमगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है।

 सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ टीम प्रभारी उ0नि0  फैजुद्दीन सिद्दीकी मय हमराहीगण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अखिलेश कुमार सिंह मय पुलिस बल द्वारा अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई।  चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से लगभग 200 मीटर पहले एक मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP79 AT 9418 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम राजीव कुमार यादव पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया, उम्र करीब 38 वर्ष बताया। वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छिपाकर रखी गई 14 बोरियों में कुल 353.990 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग 01 करोड़ 20 लाख) बरामद हुआ। 

Post a Comment

Previous Post Next Post