संवाददाता अंकित कुमार शर्मा
गोंडा जिले में आज विश्व हिन्दू महासंघ के बैनर तले एक जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुन्नन खां चौराहे का नाम बदलकर “वंदेमातरम् चौक” किए जाने की मांग को लेकर हुंकार भरी।
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के प्रमुख चौराहे का नाम देशभक्ति की भावना से जोड़ते हुए “वंदेमातरम् चौक” रखा जाए।
इस दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई और प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई गई।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मांग जनभावनाओं से जुड़ी है, जबकि प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है और स्थानीय स्तर पर इसका क्या असर पड़ता है।
Post a Comment