यूजीसी के विरोध की कीमत! बहराइच में युवक पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुआ शिवम शर्मा



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक युवक को यूजीसी के विरोध की आवाज उठाना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार शिवम शर्मा नामक युवक पर कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि अखिल यादव, परम यादव, शिवम यादव, राजवीर यादव समेत अन्य लोगों ने मिलकर शिवम शर्मा को मार-मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने युवक को इतना पीटा कि वह खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल युवक को बचाया। बताया जा रहा है कि यह हमला इतना गंभीर था कि इसे हत्या के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है? क्या इस पीड़ित ब्राह्मण युवक को न्याय मिल पाएगा?
फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post