संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

बहराइच: जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलापुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोमती प्रसाद (लगभग 50 वर्ष), निवासी बसुहार पिपरिया गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह उनका शव गांव के पास मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा किया है

Post a Comment

Previous Post Next Post