आजमगढ़ लालगंज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश का 31वां दो दिवसीय राज्य सम्मेलन दिनांक 28 व 29 मार्च 2026 आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील में संपन्न हुआ,
जिसके मुख्य अतिथि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड विराज देवांग व पूर्व ए आई एस एफ नेता कामरेड अरविंद राज स्वरूप उपस्थित रहे, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का फ्लैग होस्टिंग जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र व पूर्व जेएनयू एस यू के जॉइंट सेक्रेटरी कामरेड साजिद ने किया सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व छात्र नेता लखनऊ कामरेड हामिद अली के द्वारा किया गया, इसके बाद उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड इम्तियाज वेग, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेत्री कामरेड शिवानी मौर्य, पूर्व ए आई एस एफ आजमगढ़ जितेंद्र हरि पांडे ने राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में विभिन्न जिलों से आए हुए छात्रों को बताया और संबोधन किया, AISF का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि जिस तरह से इस बार शिक्षा पर बजट पेश किया गया है वह शिक्षा के लिए बहुत कम और निंदनीय है ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की मांग है कि बजट का 10% हिस्सा शिक्षा पर खर्च होना चाहिए।
इस सम्मेलन में 27 सदस्य राज्य परिषद के लिए चुने गए जिसमें से 13 कार्यकारी सदस्य और नव सदस्य सचिन मंडल के लिए चुने गए जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड मुजम्मिल जाहिद अली को प्रदेश का अध्यक्ष और कामरेड सतीश कुमार को प्रदेश का सचिव चुना गया, साथ में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कामरेड संजय सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड जितेंद्र आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड सुफियान खान और प्रदेश सह सचिव कामरेड उदयभान सिंह यादव को पद से विदाई की गई और अंतिम कड़ी में राज्य सम्मेलन कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित प्रदेश के अध्यक्ष कामरेड मुजम्मिल जाहिद अली के शब्दों के साथ सभी आए हुए डेलीगेट को किया गया धन्यवाद
Post a Comment