पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार





संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़ थाना सरायमीर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 615 ग्राम फ्लेवर तंबाकू, 6 हुक्का, पाइप, चिलम व कोयला बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, खरेवा मोड़ से दीदारगंज रोड स्थित रायल रेस्टोरेंट के दूसरे व तीसरे तल पर बिना अनुमति हुक्का बार चलाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से आदित्य राय उर्फ अवनीश पुत्र अनिल राय निवासी गांगेपुर थाना बिलरियागंज, अशरफ पुत्र अरशद निवासी माहूल थाना अहिरौला तथा मो. शबाब पुत्र अमजद अली निवासी माहूल थाना अहिरौला को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ  धारा 223/ 271/ 272 बीएनएस व 4/21 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने और प्रतिबंधित फ्लेवर तंबाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post