लाइब्रेरी संचालक एवं दबंग शिक्षक के आतंक से इन दोनों मोहल्ला वासियों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है



संवाददाता अमित तिवारी 

आजमगढ़ मुबारकपुर लाइब्रेरी संचालक एवं दबंग शिक्षक के आतंक से इन दोनों मोहल्ला वासियों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। 
खबर है कि नूरपुर बुतात स्थित करियर कोचिंग लांचर लाइब्रेरी,कोचिंग सेंटर जो शिक्षा अध्ययन करने वाले बेसमेंट संचालक के मालिक एवं शिक्टी शाह मोहम्मदपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात बृजभान चौहान स.अ. के आतंक इन दोनों कुछ तथाकथित सत्ता पक्ष के छोटे भैया नेताओं के सर पर हाथ रखने से परवान चढ़कर बोल रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त शिक्षक जिस मोहल्ले में मकान बनाकर एवं लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर मानक विहीन खोलकर धड़ल्ले से संचालित कर रहा है। जिसका आतंक पूरे मोहल्ले में व्याप्त है जो आए दिन किसी न किसी से मारपीट झगड़ा गाली गलौज करना उक्त शिक्षक का दिनचर्या हो चुकी है पूर्व में कई घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई इसके संदर्भ में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ और लाइब्रेरी सहित कोचिंग सेंटरों पर कारवाई पर बटा लग जाने से उक्त शिक्षक का आतंक का परवाना चढ़नें के बाद थमता नजर नहीं आ रहा है। ताज वाक्य 28/29 कि रात्रि करीब 8:00 बजे उक्त शिक्षक अपने सहयोगियों के साथ
समाज  के एक प्रतिष्ठित डाक्टर से मारपीट किया।और कहा कि हमारे भाई भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं।और मेरे कई रिश्तेदार भाजपा के ऊंचे पदों पर हैं इसी तरह के आतंक उक्त शिक्षक का अपने विद्यालय में भी है जो उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर कर वहां से15,20 मिनट के पश्चात चलता बनता है प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक इसका विरोध करते हैं परंतु क्षेत्रीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से उक्त शिक्षक अपने पठन पाठन से कोई मतलब नहीं रखना।लोकप्रिय जिलाधिकारी से नुरपुर बुतात, शिक्टी शाह मोहम्मदपुर निवासियों ने उक्त शिक्षक का दुर स्थानांतरित कर प्रशासनिक अधिकारियों से जांच की मांग की है
इस संबंध में कुलदीप नारायण सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी सठियांव का कहना है कि शिक्षक को हिंसक नहीं होना चाहिए उसके बारे में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिलाधिकारी महोदय से इसकी शिकायत आप लोग करिए शेष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post