संवाददाता मोहम्मद यासिर
आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध संबंध बनाने वाला वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06.03.2026 को वादिनी ने थाना सरायमीर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि रणजीत पुत्र लालमन उसे शादी का झांसा और बेहतर जीवन एवं मुम्बई में नौकरी दिलाने का लालच देकर मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 58/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल अजय पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना पर गड़वा मोड़ (सरायमीर) मेन रोड से अभियुक्त रणजीत कुमार पुत्र लालमन निवासी सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया स्थानीय थाना में लाकर उपर्युक्त धारा में न्यायालय भेजा।
Post a Comment