संवाददाता अमित तिवारी
आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप गौतम की अध्यक्षता में समौधी स्थित हुमैरा मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल के प्रांगण में रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर प्रभारी से लेकर बूथ अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जिसमें विधानसभा मुबारकपुर के बसपा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार डा. महबूब आज़म उपस्थित रहे। श्री आज़म ने कार्यकर्ताओं को ईद की मुबारकबाद देने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के बने सेवाइयों का लुप्त उठवाया और उन्हें गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी श्री अंसारी ने कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बनेगी और सुबे के मुखिया बहन मायावती जी मुख्यमंत्री होंगी बसपा ही है जो दबे कुचले शोषित वंचित लोगों की हक व हूक की लड़ाई लड़ने का काम करतीं। मान्यवर स्वर्गीय कांशीराम जी बसपा संस्थापक, पुर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने भय मुक्त समाज की व्यवस्था दी और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया।लेकिन इस सरकार में भूमाफियाओं एवं गुंडाओं का राज हो चुका है।हर गरीब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है।बसपा की सरकार बनने पर भय मुक्त एवं जाति-पाति मुक्त की सरकार होगी।
इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप गौतम उर्फ गुड्डू प्रधान,अबुहाशी, मलालू प्रजापति अमिलो, परवेज,यासीर,डा.अलीम,रामायन भारती, हरिनाथ,संतलाल,अमर जीत बागी, डॉक्टर अबरार,बृजभान,रंजीत आदि उपस्थित थे।
Post a Comment