पुणे में हाईटेक केबल चोरी गैंग का भंडाफोड़, 90 लाख का माल जब्त




पुणे के हडपसर इंडस्ट्रियल एरिया में हनीवेल  कंपनी के सामने MTNL और BSNL की महंगी तांबे की केबल चोरी करने वाले हाईटेक गैंग का Wanwadi Police Station ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्रेन की मदद से जमीन के नीचे से केबल निकालकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 90 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग लंबे समय से संगठित तरीके से सरकारी टेलीकॉम केबल चोरी कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है। 

संवाददाता जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post