नवी मुंबई में पुलिस जवानों की बहादुरी, डूबती महिला की बचाई जान




नवी मुंबई के रोडपाली स्थित गणपति विसर्जन तालाब में शनिवार को डूब रही एक महिला की जान कलंबोली पुलिस स्टेशन  के दो पुलिस जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए बचा ली। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही कांस्टेबल आकाश वानखेड़े और सागर माली मौके पर पहुंचे। महिला को पानी में डूबता देख सागर माली तुरंत तालाब में कूद गए और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
महिला की पहचान अनीता बालाजी नांदे (35) के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस टीम ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। स्थानीय लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पुलिस जवानों की बहादुरी की सराहना की है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post