संवाददाता मोहम्मद फारुक
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र स्थित शांति पुल के पास पारस होटल में शनिवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और 11 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने होटल के कमरों से 12,250 रुपये नकद, 12 स्मार्टफोन, छह मोटरसाइकिल (सीज) तथा भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार, पुलिस को इस अवैध गतिविधि से संबंधित एक वीडियो प्राप्त हुआ था। सूचना की पुष्टि के बाद सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार, तहसीलदार कीर्ति चौधरी और थाना मक्खनपुर के इंस्पेक्टर चमन शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई युवक-युवतियां अर्धनग्न अवस्था में भागने लगे, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि होटल मालिक कश्मीर सिंह और संचालक पारस के जरिए यह पूरा नेटवर्क संचालित होता था। आरोप है कि होटल मालिक ही ग्राहकों से सौदा तय करता था और महिलाओं को उनके पास भेजता था। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कराई है, जिससे अदालत में ठोस साक्ष्य पेश किए जा सकें। इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो यूट्यूबरों ने होली के मौके पर होटल संचालक से शराब की मांग की थी मना करने पर उन्होंने नाराज होकर होटल की गतिविधियों का वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सका,,
Post a Comment