अवैध रूप से चल रहा स्कूल सील, छेड़छाड़ कांड ने खोली पोल





गोंडा जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल में अवैध तरीके से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। प्रशासन ने जांच के बाद स्कूल के गेट पर ताला जड़कर उसे बंद कर दिया है।
मामला 15 फरवरी को तब उजागर हुआ, जब नौवीं कक्षा की एक छात्रा के भाई ने आरोपी परवेज खान द्वारा की जा रही छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की। विरोध करने पर स्कूल परिसर में ही आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़, मारपीट और अश्लील हरकतों के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। 16 फरवरी को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ स्कूल को केवल आठवीं तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन यहां 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। इस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए स्कूल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया और गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया।
 इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

प्रहारी मुम्बई न्यूज यूपी
✍️ पत्रकार: अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post