सौतेले शिक्षक पिता पर नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म का आरोप मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी




संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर रोजा क्षेत्र के एक कालोनी की रहने वाली एक महिला ने अपने दूसरे पति पर अपनी  नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने मुकदमा  दर्ज करा कर बताया  है  कि उनके पहले पति की मौत के बाद उन्होंने कासगंज के युवक से शादी कर ली थी। उसके पहले पति से एक 15 साल की पुत्री है। वही दूसरे पति से भी उसके एक पुत्री है। उसका पति कलान में एक स्कूल में #अध्यापक है। उसका पति शराब और अन्य नशों का आदि है। कुछ दिनों से उसकी नियत बड़ी बेटी पर गलत हो गई। जिसकी भनक उसे लग गई। 12 मार्च को महिला अपनी मां के साथ जिला अस्पताल गई हुई थी। उसका पति ही दोनों को अस्पताल तक छोड़कर कर चला गया। जब वह वापस घर आई तो उसकी पुत्री काफी गुमसुम व परेशान व डरी सहमी लग रही थी। काफी पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। 24 मार्च की शाम महिला के पति ने शराब के नशे धुत होकर उसे और उसकी पुत्री को गन्दी गन्दी गालियां व घर से निकालने की धमकी देकर मारपीट करने लगा। तब पुत्री ने रो-रो कर महिला को बताया कि मम्मी जब आप घर पर नहीं होती है तो पापा मेरे साथ बदतमीजी करते हैं। 12 तारीख को उन्होने अस्पताल से बापस आकर उसको अकेला पाकर जवरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े उतार दिए। किसी प्रकार उसने खुद को बाथरूम में बन्द करके बचाया। पुत्री ने बताया कि पापा ने धमकी दी कि अगर कहीं बताया तो तुझे व तेरी मम्मी को जान से मार देंगें। बालिका ने बताया इससे पहले कई बार उसको दबोच कर दुष्कर्म कर चुके हैं। डर की बजह से उसने नहीं बताया। महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने उसे और उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया।  उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा


Post a Comment

Previous Post Next Post