श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम, भक्तों की उमड़ी भीड़




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़  सरायमीर चैत नवरात्रि एवं श्री रामनवमी के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर, सरायमीर में श्री राम जानकी मंदिर समिति के तत्वाधान में भव्य श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा मंदिर को भव्य रूप से सजाकर छप्पन भोग अर्पित किया गया और सूर्य तिलक किया गया।
नगर व दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों को भगवान के बाल स्वरूप में सजाकर कार्यक्रम में भाग लिया। दोपहर बाद आयोजित संगीत मयी संध्या में गायक कलाकार राजेश यादव, अमरनाथ सेठ एवं भोला शर्मा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
समिति द्वारा बच्चों में खिलौने वितरित किए गए तथा जन्मोत्सव के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post