शाहिद संजरी ने जरुरतमंदों ईदुलफितर के मौके पर ईद किट वितरण कराई




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़ सरायमीर शाहिद संजरी ने जरुरतमंदों ईदुलफितर के मौके पर ईद किट वितरण कराई। संजरपुर निवासी में समाजसेवी/ समाजवादी पार्टी से विधानसभा निजामाबाद बाद के भावी प्रत्याशी शाहिद संजरी ने अपने आवास पर सहयोगियों से ईदुलफितर के अवसर पर 200 जरूरतमंदों को ईद राशन एवं सेवई किट वितरण करवाए। शाहिद संजरी के सहयोगी कलीम जामई ने बताया कि शाहिद ने हम लोगों से कहा कि क्षेत्र के गरीबों को ईद किट वितरण करा दो ताकि गरीब भी सबके साथ ईद का त्योहार खुशियों के मना सकें। इसी क्रम में मैं शाहिद भाई के साथ रहने वाले उमैर को साथ में लेकर शाहिद के पैतृक गांव संजरपुर आवास पर पहुंच कर उनके आदेशानुसार सेंवई, चीनी, चना, घी, आटा, रिफाइंड तेल, व मीठा मशालें कि किट तैयार कर वितरण किया गया। उमैर ने बताया कि अभी 200 किट वितरण की जा रही है। शाहिद संजरी भाई ने कहा कि आवश्यकता हुई तो और भी किट वितरण कर देना।

Post a Comment

Previous Post Next Post