पुलिस ने वांछित, वारण्टी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही में 03 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा




संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने वांछित, वारण्टी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही में 03 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के दिनांक 18.02.2026 को आवेदिका जकिया पत्नी सैफ निवासी ग्राम खुटहना थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर में प्रार्थना पत्र दी कि दिनांक 17.02.26 को अपनी भाभी के साथ सरायमीर बाजार से आ रही थी की उनके साथ आटो में 5 अज्ञात महिलाओ बैठी थी।जो मौका देख कर मेरे गले में पहनी चैन को चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0स0 45/26 धारा 303(2) बीएनएस 05 अज्ञात महिलाएं विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कि। क्षेत्र में अपराध रोक थाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.03.2026 उपनिरीक्षक पंकज यादव ने हमराही हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह, कांस्टेबल मिथिलेश कुमार यादव, महिला आरक्षी संजू सिंह के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर नन्दांव मोड  पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म की 3 महिलाएं पवईलाडपुर रोड पर खड़ी हैं। सूचना पाकर उपनिरीक्षक मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर तीनों महिलाएं भागने लगीं पुलिस द्वारा घेर मार कर महिला आरक्षी संजू सिह द्वारा तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया । पूछताछ करने पर पकड़ी गयी महिलाओं नाम पता पहली ने अपना नाम सीमा पत्नी राजन निवासी अमदही, दुसरी ने पिंकी उर्फ चिरयी पत्नी विशाल उर्फ अनिल निवासी निवासी अमदही थाना जहानागंज, तीसरी ने अपना नाम बानी देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी गदेरी पट्टी चुनावा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ बताया तथा महिला आरक्षी संजू सिंह द्वारा तीनों की जामा तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 2030 रुपये बरामद हुआ। कड़ाई से पूछने पर बताइं कि हम लोग जाति के लोना चमार है तथा हम भीखमांगने  के बहाने से  निकलकते है तथा अपना चेहरा ढकने के लिए बुरखा पहन लेते है । एक राय होकर जिस आटो या ई रिक्शा मे महिला अकेली रहती है  उस महिला के आस पास  बैठ जाते है तथा प्लान तहत अपनी बातो मे उलझाते है तथा इधर उधर परेशान करते है  मौका देख कर  उसकी चैन या कान का जेवर या पर्स मे रखा पैसा सामान निकाल लेते है तथा भीड़ भाड़ वाली जगह पर उतर कर भाग जाते है ।  दिनांक 17/02/2026 को एक महिला से पवईलाडपुर के पास ईरिक्शा मे बैठकर  कस्बा सरायमीर मे  चैन चोरी करके  नई बाजार मोड के पास उतर कर भाग गये थे ।  उसी चैन को बेचने के बाद शेष पैसे हम लोगों के पास थे ।बताने आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2)/3(5)बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए पकडे गयी महिलाओ को धारा 303(2) /317(2)/3(5) बीएनएस न्यायालय भेजा गया। पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध जनपद के कुछ थाना में पूर्व के मुकदमा पंजीकृत हैं ।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post