संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़। थाना बरदह क्षेत्र में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम खम्हौली निवासी सुरेन्द्र बिन्द ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम बिन्द (32 वर्ष) के पेट में दर्द होने पर 07 मई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मुक्तिपुर स्थित क्लीनिक पर ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉ. चन्द्रसेन यादव द्वारा इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने अन्यत्र रेफर करने की बात कही, लेकिन चिकित्सक द्वारा मरीज को रेफर नहीं किया गया और अपने पास ही इलाज जारी रखा गया।
परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। मामले में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 159/26 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 09 मई 2026 को उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी डॉ. चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सरायमोहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
डॉ. चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव
निवासी कदनापुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
आपराधिक विवरण
मु0अ0सं0 159/26
धारा 105 बीएनएस
थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव, थाना बरदह
का0 रितेश कुशवाहा, थाना बरदह
Post a Comment