फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, 6 माह से था फरार



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा

गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में फर्जी वसीयत के जरिए जमीन हड़पने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब छह महीनों से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार माड़ा राठ गांव निवासी मुन्ना लाल पर आरोप है कि उसने गांव के ही राम नरेश उर्फ कुल्हू के साथ मिलकर अपनी दादी ननका देवी की जमीन हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार कराई थी। ननका देवी का निधन वर्ष 2013 में हो चुका है। शिकायत के आधार पर न्यायालय के आदेश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान फर्जी वसीयत के आधार पर किया गया नामांतरण आदेश जनवरी 2024 में निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post