मछलीशहर गौरव सम्मान समारोह में 32 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर जौनपुर ,मछलीशहर तहसील क्षेत्र के श्याम सुंदर पैलेस में आयोजित चतुर्थ मछलीशहर गौरव सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 32 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी  कृपाशंकर सिंह  ने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की नब्ज को करीब से समझते हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद बी पी सरोज ने कहा कि मछलीशहर गौरव सम्मान समारोह पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है, जो क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके लिए उन्होंने जौनपुर पत्रकार संघ को को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
समारोह में तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य समर बहादुर सिह  सहित कुल 32 लोगों को मछलीशहर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी प्रतिभाएं भावुक और गदगद दिखाई दीं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुषमा पटेल भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला, भाजपा प्रदेश  प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह  छेम क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ समेत अनेक प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह में लगभग 200 लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आयोजन जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर इकाई  द्वारा किया गया। आयोजन समिति की ओर से  पत्रकार  अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन आगे भी हर वर्ष किया जाएगा ताकि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता शशि मोहन सिंह ने की। समारोह के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं और अतिथियों के बीच उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post